पुलवामा में आतंकी सहयोगी Arrest, हथियार और विस्फोटक बरामद

Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 May, 2026 12:19 PM

police arrest ogw

इस अभियान के दौरान मोहम्मद उमर मलिक नामक एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, जो काचीपोरा का रहने वाला है।

पुलवामा(मीर आफताब): शनिवार को सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया। साथ ही राजपोरा इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की।

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि विशिष्ट खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF की 183 बटालियन की एक संयुक्त टीम ने राजपोरा में CB नाथ रोड के किनारे स्थित कस्बयार इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

PunjabKesari, police arrest OGW

इस अभियान के दौरान मोहम्मद उमर मलिक नामक एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, जो काचीपोरा का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि उसके कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैगज़ीन, ज़िंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस स्टेशन राजपोरा में FIR संख्या 75/2026 के तहत आर्म्स एक्ट और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!