Baramulla: तापमान में गिरावट से राहत!... लेकिन मौसम विभाग ने जताई तेज बारिश की सम्भावना, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Jul, 2026 02:59 PM

baramulla relief as temperatures drop

मौसम सुहावना होने से आम जनजीवन पर भी गर्मी का असर काफी कम महसूस किया जा रहा है।

बारामूला ( रेजवान मीर ) :   बारामूला जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह से ही जिले के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि आसमान पूरी तरह बादलों से ढंका हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम सुहावना होने से आम जनजीवन पर भी गर्मी का असर काफी कम महसूस किया जा रहा है।

हालांकि, लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में फिसलन की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अगले कुछ समय तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। स्थानीय लोग मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

PunjabKesari

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!