Kashmir में प्रवासी कर्मचारियों को धमकी देने का मामला, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया Arrest

Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Oct, 2026 10:49 AM

kashmir arrest

आरोप है कि उसने घाटी में काम कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को आतंकवादी संगठनों की ओर से दी गई धमकियों के संदेशों में बदलाव किया

श्रीनगर(भाषा): कश्मीर घाटी में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत काम कर रहे प्रवासी कर्मचारियों को धमकी देने से जुड़े मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यहां बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रोहित रैना की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कश्मीरी पंडित राकेश हांडू को पिछले सप्ताह हरियाणा के फरीदाबाद इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया। हांडू पर सूचना प्रौद्योगिकी (आई.टी.) अधिनियम की धारा 66एफ और 84सी के तहत आरोप लगाए गए हैं।

आरोप है कि उसने घाटी में काम कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को आतंकवादी संगठनों की ओर से दी गई धमकियों के संदेशों में बदलाव किया और उन्हें बार-बार प्रसारित किया। अधिकारियों के अनुसार हांडू ने आतंकवादी समूह की पोस्ट में बदलाव किया था, ताकि ऐसा लगे कि धमकियों का निशाना रोहित रैना हैं। इस साल अगस्त और सितंबर में यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल नाम के संगठन ने ऑनलाइन कई धमकियां पोस्ट की थीं। यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक छद्म संगठन है। इन धमकी भरी पोस्ट में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों से अपनी नौकरियां छोड़ने और घाटी से चले जाने को कहा गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!