जम्मू-कश्मीर : Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध, हाईवे पर उतरे लोग

Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Aug, 2024 10:44 AM

bangladesh crisis protest in jammu kashmir

प्रदर्शनकारी तख्तियां और बैनर लेकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग करते हुए हाईवे पर जुटे

कठुआ(लोकेश): बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कठुआ जिला के चड़वाल में हिंदू जागरण मंच और चड़वाल व्यापार मंडल के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व चड़वाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने किया।

प्रदर्शनकारी तख्तियां और बैनर लेकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग करते हुए हाईवे पर जुटे और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। रैली चड़वाल चौक से शुरू होकर गांव और बाजार होते हुए पूरे इलाके में निकाली गई। प्रदर्शन में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिन्होंने बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिरों और पूजा मंडपों में हुई तोड़फोड़ की घटनाओं की निंदा की। उन्होंने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!