Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Sep, 2026 05:17 PM

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
गांदरबल ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल से इस वक्त एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां एक लड़के और एक लड़की के पावर नहर में कूदने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
जम्मू-कश्मीर के मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में एक लड़के और एक लड़की के पावर नहर में कूद गए हैं, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कंगन में पावर नहर में कूद गए हैं। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस बीच, घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here