Ghagwal में मिला संदिग्ध गुब्बारा, झंडा और जिन्ना की तस्वीर देख बढ़ी चौकसी

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Feb, 2026 01:43 PM

balloon with controversial message found in ghagwal

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

घगवाल (लोकेश) :   अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे घगवाल सैक्टर के रंधवाल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 6:30 बजे रघुबीर सिंह पुत्र स्वर्गीय हरबंस सिंह निवासी रंधवाल को एक हरे रंग का गुब्बारा मिला, जिस पर अंग्रेजी और उर्दू में दिल दिल पाकिस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था। 

गुब्बारे पर पाकिस्तान का झंडा बना हुआ था तथा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर भी अंकित थी। गुब्बारे पर लिखे संदेश और बने चिन्हों को देखते हुए रघुबीर सिंह ने तुरंत पुलिस थाना घगवाल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!