Terrorism: चेहरा पहचानने वाली तकनीक ने निभाया अहम Role, 1 काबू

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Jun, 2025 11:35 AM

anantnag face recognition technology played an important role 1 arrested

3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं।

श्रीनगर  : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले चेहरों की पहचान करने वाली प्रणाली लगाई गई है जिसकी मदद से आतंकवादियों के एक सक्रिय सहयोगी को पकड़ा गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘अनंतनाग पुलिस ने लंगनबल नाके पर हाल ही में चेहरों की पहचान करने वाली प्रणाली लगाई है। इस प्रणाली द्वारा चिन्हित एक संदिग्ध आतंकवादियों के सहयोगी को पकड़ा गया है।' पुलिस ने बताया कि व्यक्ति हिरासत में है तथा जांच जारी है। उन्होंने कहा, ‘अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।' इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!