श्री अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ी हलचल, श्रद्धालु की दर्दनाक मौ/त

Edited By Kamini, Updated: 15 Jul, 2025 11:02 AM

one devotee died during shri amarnath yatra

श्री अमरनाथ यात्रा के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।

जम्मू डेस्क (उदय) : श्री अमरनाथ यात्रा के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। एक और तीर्थयात्री की दर्दनाक मौत होने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान बिपिनचंद्र राणा पुत्र भोगीपाल राणा निवासी गुजरात की रूप में हुई है। रजिस्टर्ड यात्री बिपिनचंद्र राणा बालटाल की ओर जा रहा था। उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत थी और लगभग सुबह 08:45 बजे लंबर मैदान में उन्हें मायोकार्डियल इंफार्क्शन का सामना करना पड़ा।

यात्री बिपिनचंद्र राणा को सबसे पहले मेडिकल सहायता केंद्र यात्रा मैदान लंबर ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद आगे के प्रबंधन के लिए एसडीएच बनिहाल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां एसीएलएस के दिशानिर्देशों के अनुसार तत्काल सीपीआर शुरू किया गया। सभी प्रयासों के बावजूद  बिपिनचंद्र को होश में नहीं लाया जा सका और ईसीजी में फ्लैट लाइन दिखाई दी और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!