Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Jul, 2025 03:29 PM

घटना की जांच की जा रही है। विमान को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है।
जम्मू डेस्क : मुंबई में एक बड़ा विमान हादसा होने की खबर आई है। एयर इंडिया का एक विमान लैंडिंग के समय रनवे से फिसल गया। मुंबई में उस वक्त तेज बारिश हो रही थी, जिससे विमान लैंडिंग के बाद रनवे से बाहर चला गया। लेकिन विमान की गति धीरे होने की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
इस विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाला गया है। घटना की जांच की जा रही है। विमान को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है। यह विमान केरल के कोच्चि से मुंबई आ रहा था।
ये भी पढ़ेंः Jammu में उड़ीसा का युवक गिरफ्तार... बड़े Network में शामिल होने की आशंका, जांच शुरू
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुरक्षित लैंडिंग कर गया। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई 2025 को कोच्चि से मुंबई आने वाली फ्लाइट नंबर AI2744 को भारी बारिश का सामना करना पड़ा, जिसके कारण विमान रनवे से बाहर चला गया। फिर भी विमान गेट तक सुरक्षित पहुंचा और सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित विमान से उतर गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here