J&K: कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को कथित धमकी, सुरक्षा पर खड़ें हुए कई सवाल

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Aug, 2026 08:45 PM

alleged threats to kashmiri pandit employees

जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

जम्मू-कश्मीर ( तनवीर ) :  जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। 1990 के दशक में घाटी से पलायन करने वाले कश्मीरी पंडितों में से कई लोग प्रधानमंत्री पैकेज के तहत सरकारी नौकरी के लिए दोबारा कश्मीर लौटे हैं। अब सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सामने आए एक धमकी पत्र ने इन कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दावा किया जा रहा है कि वायरल पत्र में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कार्यरत कुछ कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के नाम के साथ जम्मू में उनके घरों के पते जैसी निजी जानकारियों का उल्लेख है। हालांकि, इस पत्र की प्रामाणिकता और इसके स्रोत की आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है।

कथित धमकी के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री पैकेज के तहत काम कर रहे कर्मचारियों में डर और चिंता का माहौल बताया जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने सवाल उठाया है कि यदि कर्मचारियों की निजी और संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए, तो ऐसी जानकारी कथित तौर पर धमकी देने वालों तक कैसे पहुंच रही है।

कर्मचारियों का कहना है कि नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी का गलत हाथों में पहुंचना केवल धमकी का मामला नहीं है, बल्कि उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा और डेटा की गोपनीयता से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल कथित पत्र और उसमें किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि का इंतजार है। संबंधित एजेंसियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धमकी वास्तविक है या किसी की ओर से डर फैलाने की कोशिश।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!