Akhnoor: कृष्ण-राधा की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, मटकी फोड़ कार्यक्रम ने बांधा समां

Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Sep, 2026 01:52 PM

akhnoor little ones dressed as krishna and radha

कार्यक्रम के दौरान पूरा स्कूल परिसर भक्ति और कृष्णमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

अखनूर/परगवाल ( रोहित मिश्रा )  :  सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल स्थित Government Higher Secondary School Pargwal में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा स्कूल परिसर भक्ति और कृष्णमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूली बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक वेशभूषा में सजकर पहुंचे। नन्हे-मुन्नों के मनमोहक रूप और शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों व विद्यार्थियों का मन मोह लिया। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भजनों और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी लीलाओं को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मटकी फूटते ही स्कूल परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।

PunjabKesari

विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति, संस्कारों और धार्मिक परंपराओं को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना भी पैदा करते हैं।

जन्माष्टमी समारोह के दौरान स्कूल का माहौल पूरी तरह ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजता रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों में भी उत्साह और उमंग भर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!