Gold-Silver: रिकॉर्ड तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट; जानें चांदी कितनी लुढ़की?

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Jan, 2026 04:00 PM

after reaching record highs prices have fallen

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी है।

जम्मू डेस्क :  सोने और चांदी की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। आज 7 जनवरी को दोनों धातुओं में हल्की गिरावट देखी गई है। MCX पर सोना 0.56% गिरकर 1,38,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी 1.44% गिरकर 2,55,089 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन बढ़त रही। मंगलवार को सोना 1,100 रुपए बढ़कर 1,41,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले यह 1,40,400 रुपए पर था। यह तेजी वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों की वजह से आई है।

चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे दिन तेजी रही। यह 7,000 रुपये बढ़कर 2,51,000 रुपए प्रति किलो हो गई, जबकि पहले यह 2,44,000 रुपए प्रति किलो थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!