J&K में मौसम विभाग की भविष्यवाणी... इन 4 दिनों में बर्फबारी की सम्भावना

Edited By Neetu Bala, Updated: 27 Dec, 2025 02:27 PM

according to the meteorological department s forecast for j k

पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सैल्सियस रहा, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सैल्सियस से अधिक है।

श्रीनगर  (प.स.)  :  बादल छाए रहने के कारण कश्मीर के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार रात के शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सैल्सियस से 2 डिग्री से अधिक है। मध्य कश्मीर का पर्यटन स्थल सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह पिछले दिन के शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सैल्सियस तापमान से बेहतर रहा। इसके बाद उत्तरी कश्मीर का स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। 

दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सैल्सियस रहा, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सैल्सियस से अधिक है। पहलगाम वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सैल्सियस, कोकरनाग में 0.8 डिग्री सैल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 28 दिसम्बर तक कश्मीर में मौसम आम तौर पर शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, नए साल से पहले मौसम में बदलाव के संकेत हैं। विभाग के अनुसार 29 दिसम्बर को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम कार्यालय ने कहा कि 30 दिसम्बर से 1 जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!