कश्मीर से देहरादून तक क्रिकेट का नया रोमांच, PSCL Season-2 में दिग्गजों की एंट्री!

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 07 Sep, 2026 12:59 AM

a new cricketing thrill from kashmir to dehradun

VAMA Sports Pvt. Ltd. को प्रो स्टार क्रिकेट लीग (PSCL) सीजन-2 के भव्य आयोजन की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट पूरे भारत से उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

श्रीनगर (मीर आफताब): VAMA Sports Pvt. Ltd. को प्रो स्टार क्रिकेट लीग (PSCL) सीजन-2 के भव्य आयोजन की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट पूरे भारत से उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। बहुप्रतीक्षित लीग की शुरुआत मार्च के पहले सप्ताह में श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से होगी, जबकि इसका ग्रैंड फिनाले देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित किया जाएगा।

स्पोर्ट्स क्षेत्र से जुड़े उद्यमी आकाश गुप्ता और मयंक गुप्ता के स्वामित्व वाली प्रो स्टार क्रिकेट लीग सीजन-2 का उद्देश्य युवा और उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही लीग के जरिए खेल भावना, उत्कृष्टता और क्षेत्रीय स्तर पर क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा।

स्टार खिलाड़ियों से सजी लीग

प्रो स्टार क्रिकेट लीग सीजन-2 के लीग कमिश्नर के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर, प्रसिद्ध कमेंटेटर और क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा को नियुक्त किया गया है। वहीं, लीग को और अधिक प्रतिष्ठित बनाने के लिए पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के दिग्गज परवेज रसूल को लीग के आइकॉनिक प्लेयर्स के रूप में शामिल किया गया है। इन दिग्गज क्रिकेटरों की मौजूदगी युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देने के साथ-साथ उन्हें भारतीय क्रिकेट के प्रतिष्ठित चेहरों से सीखने और अनुभव हासिल करने का अवसर देगी।

कश्मीर से उत्तराखंड तक क्रिकेट का रोमांच

प्रो स्टार क्रिकेट लीग सीजन-2 का सफर खूबसूरत शहर श्रीनगर से शुरू होगा। यह जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। श्रीनगर से शुरुआत के बाद टूर्नामेंट के मुकाबले अलग-अलग चरणों से होते हुए देहरादून, उत्तराखंड पहुंचेंगे, जहां सीजन-2 के चैंपियन का फैसला होगा। लीग का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमियों को एक मंच पर लाना और भारत की समृद्ध खेल संस्कृति का जश्न मनाने के साथ-साथ क्रिकेट की अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए नए अवसर पैदा करना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!