J&K: खूंखार तेंदुए का आतंक! 2 को बुरी तरह जख्मी कर जंगल की ओर भागा, दहशत!

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Mar, 2026 11:59 AM

a ferocious leopard wreaks havoc

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, क्योंकि तेंदुआ अभी भी आसपास के जंगलों में घूम रहा है।

कटड़ा ( अमित शर्मा ) : कटड़ा के साथ लगते देवमाई सरना गांव में तेंदुए के हमले की एक घटना सामने आई है, जिसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, क्योंकि तेंदुआ अभी भी आसपास के जंगलों में घूम रहा है।

घायलों कि पहचान मोहम्मद शकील गागी और इरफान अली के रूप में हुई है। जोकि 6 महीने गर्मी के दौरान श्रीनगर वेरीनाग में रहते हैं, जबकि सर्दियों के दौरान कटड़ा के साथ सरना के जंगलों में रहते हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। वन विभाग की टीम को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है और तेंदुए की तलाश की जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!