सरकार का बड़ा तोहफा, इन कर्मचारियों की लगी मौज

Edited By VANSH Sharma, Updated: 04 Jun, 2025 07:30 PM

a big gift from the government

सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

जम्मू डेस्क (शिवम बक्शी) : जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को एक अच्छी खबर दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की है। पहले यह 53% था, अब यह बढ़कर 55% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू मानी जाएगी।

यह फायदा उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा जो 7वें वेतन आयोग के नियमों के तहत नौकरी कर रहे हैं। जनवरी 2025 से मई 2025 तक का बढ़ा हुआ भत्ता जून 2025 में नकद दिया जाएगा। इसके बाद हर महीने की सैलरी में यह बढ़ा हुआ DA जुड़कर मिलेगा।

सरकार के आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर भत्ते की रकम में 50 पैसे या उससे ज्यादा जुड़ते हैं, तो उसे पूरा 1 रुपया मान लिया जाएगा। लेकिन अगर 50 पैसे से कम हैं, तो उन्हें नहीं जोड़ा जाएगा।

सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!