Jammu News : फंदे में फंसने से 2 तेंदुओं की मौ'त

Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Mar, 2024 12:40 PM

2 leopards died in jammu in trap

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामनगर(रविंदर): उधमपुर जिले के रामनगर में फंदे में फंसने से 2 तेंदुओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त घटना बलांध गांव की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  जम्मू में मजदूरों पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, एक की मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार बलांध गांव में 2 तेंदुओं के फंदे में फंसने की सूचना  मिली थी। यह सूचना शनिवार देर रात 2-3 बजे मिली। इस पर तुरंत एक्शन में आते हुए वन्य जीव वार्डन विजय कुमार व अन्य रेंज अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम जिला प्रशासन और एस.पी. को अवगत कराकर घटना स्थल पर पहुंची। उनके घटनास्थल पर पहुंचने तक एक तेंदुए की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। बचाव दल ने तुरंत घायल तेंदुए को फंदे से निकाला और जम्मू के लिए रवाना हुए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं बाद दोपहर उधमपुर में पोस्टमार्टम के बाद शवों को जला दिया गया। इस घटना के बाद वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!