Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Apr, 2026 08:02 PM

अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यह देरी और बढ़ी, तो देश के बाजारों में सोने-चांदी की कमी हो सकती है और कीमतें पहले से और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं।
जम्मू डेस्क : भारत में सोना व चांदी खरीदने वालों के लिए झटके लगने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भारत के बैंकों ने विदेशों से सोना और चांदी आयात रोक दिया है, क्योंकि सरकार ने इनके आयात की अनुमति देने के लिए अब तक कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया है। इसका कारण यह है कि सरकार (DGFT) ने अभी तक वह जरूरी लिस्ट जारी नहीं की है, जिसमें बैंकों को आयात की मंजूरी दी जाती है। पिछले साल का ऑर्डर 31 मार्च तक ही मान्य था। अब कस्टम पर करीब 5 टन सोना फंसा हुआ है और अधिकारियों को नए सरकारी आदेश का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार DGFT ऑर्डर के टाइमिंग की अनिश्चितता की वजह से बैंकों को विदेशी सप्लायर्स से नए इंपोर्ट ऑर्डर रोकने पड़े हैं।
अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यह देरी और बढ़ी, तो देश के बाजारों में सोने-चांदी की कमी हो सकती है और कीमतें पहले से और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here