गर्मियों में AC चलाने से पहले अपनाएं ये आसान Tips, मिलेगी सुपर Cooling

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Mar, 2026 06:02 PM

follow these simple tips before using ac in summer

सर्दियों में महीनों तक बंद रहने के कारण एसी के अंदर धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे कूलिंग कम हो सकती है।

जम्मू डेस्क :  गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग एसी चलाने की तैयारी करने लगते हैं। लंबे समय तक बंद रहने के बाद एसी को बिना साफ किए चालू करना सही नहीं होता। सर्दियों में महीनों तक बंद रहने के कारण एसी के अंदर धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे कूलिंग कम हो सकती है। अगर एसी की समय-समय पर सफाई न की जाए तो यह ज्यादा बिजली खर्च करता है और सही ठंडक भी नहीं देता। इसलिए गर्मी शुरू होने से पहले एसी की अच्छी तरह सफाई करना बहुत जरूरी है। सही तरीके से साफ किया गया एसी न सिर्फ बेहतर ठंडक देता है, बल्कि बिजली की बचत भी करता है और मशीन की उम्र भी बढ़ाता है। थोड़ी सी देखभाल और सफाई से आप अपने एसी की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकते हैं।

घर पर एसी साफ करने के आसान टिप्स:

एयर फिल्टर साफ करें:
एसी का फ्रंट पैनल खोलकर फिल्टर निकालें और 15–30 दिन में एक बार पानी से धो लें। पूरी तरह सूखने के बाद ही वापस लगाएं।

कूलिंग कॉइल साफ रखें:
फिल्टर के पीछे लगी पतली कॉइल्स पर अगर धूल जम जाए तो ठंडक कम हो जाती है। इन्हें धीरे-धीरे मुलायम ब्रश से साफ करें।

ब्लोअर व्हील साफ करें:
इंडोर यूनिट के अंदर लगा ब्लोअर अगर गंदा हो जाए तो हवा कम आती है और बदबू भी आ सकती है। इसे ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से साफ करें।

ड्रेन पाइप चेक करें:
अगर एसी से पानी टपक रहा है तो ड्रेन पाइप बंद हो सकता है। पाइप में जमा गंदगी को हल्के एयर प्रेशर या पतली तार से साफ करें।

आउटडोर यूनिट की सफाई:
बाहर लगी यूनिट पर धूल और पत्ते जमा हो जाते हैं। इसे ब्रश या हल्के पानी से साफ करें और उसके आसपास थोड़ी खाली जगह रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!