Patnitop Encounter : मुठभेड़ दौरान Officer घायल, बरामद हुए ये हथियार
Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 Aug, 2024 12:14 PM

अभियान जारी रहने के दौरान युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं।
डोडा(मीर आफताब/रविंदर): मंगलवार देर शाम पत्नीटॉप से सने वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उक्त मुठभेड़ के बाद असर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। भारतीय सेना ने जानकारी देते बताया कि बुधवार को डोडा के अस्सर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक सैन्य अधिकारी घायल हो गया।
यह भी पढ़ें : बारिश के चलते दोनों रूटों पर रोकी गई Amarnath Yatra, आज और कल के लिए जारी हुआ Update, पढ़ें
जानकारी के अनुसार व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारी गोलीबारी के बीच आतंकवादियों की तलाश जारी है। सर्च टीम का नेतृत्व करते समय एक अधिकारी घायल हो गया है, जबकि अभियान जारी रहने के दौरान युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर विस चुनाव: गृह सचिव के साथ मीटिंग करेगा चुनाव आयोग
इससे पहले सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एम4 कार्बाइन राइफल और तीन बैगपैक बरामद किए जाने की बात कही थी। घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है, जबकि इलाके में और सुरक्षाबल भेजे गए हैं। डोडा जिले और उससे सटे पत्नीटॉप और बटोटे इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बटोटे-किश्तवाड़ राजमार्ग हाई अलर्ट पर है और आवाजाही पर नजर रखने के लिए कई जगहों पर सुरक्षा जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।
Related Story

Op Sheruwali: राजौरी के जंगलों में फिर गूंजी गोलियां, सुरक्षा बलों व आतंकवादियों में मुठभेड़ जारी

Ganderbal में लापता लड़की का शव बरामद, कानूनी कार्रवाई शुरू की

Jammu में घटा सड़क हादसा, एक व्यक्ति की गई जान, 2 गंभीर घायल

ड्यूटी के दौरान कैंप में बेहोश होकर गिरे CRPF ASI की मौ/त, जांच में जुटी पुलिस

Rajouri के जंगल में सर्च ऑपरेशन दौरान जवान को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

जम्मू में Firing... गुर्जर-बकरवाल मुद्दे पर निकले मार्च दौरान हंगामा, पुलिस व प्रदर्शनकारियों में...

Surankot: रूटीन चेकिंग के दौरान खुला बड़ा राज, कैंटर का दरवाजा खुलते ही मचा हड़कंप

Top-6 : जम्मू-कश्मीर में 12 वर्षीय बच्ची के साथ खौफनाक वारदात, तो वहीं भारी मात्रा में गोला-बारूद...

दोरीमल जंगल से मिला आतंकियों का 'सर्वाइवल किट', पुलिस को सौंपा गया सामान

ऑपरेशन शेरूवाली' का 12वां दिन : जंगलों में आतंकियों पर कड़ा शिकंजा, फंस रहे आतंकी