Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Mar, 2025 06:42 PM

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिसके चलते लोगों को विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में अभी कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग निवासियों को चैतावनी दी है कि आने वाले दिनों में खासकर रात के समय ठंड बढ़ जाएगी। जानकारी के लिए बतां दें कि आज घाटी में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी से वातावरण में नमी बढ़ गई है और स्थानीय निवासियों ने गर्म कपड़े पहनकर मौसम से बचने की कोशिश शुरू कर दी है। पर्यटन स्थलों पर भी ठंड के प्रभाव से पर्यटकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिसके चलते लोगों को विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
तैयारी के साथ आएं पर्यटक
जो पर्यटक जम्मू-कश्मीर में आने की सोच रहे हैं उन्हें अपनी पूरी तैयारी के साथ आना चाहिए। गर्म करड़ों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य से संबंधित बातों का भी ध्यान रखना होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here