J&K में बेसुध हालत में मिला सेना का जवान, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Feb, 2025 03:21 PM

missing army jawan found in j k police interrogating

अधिकारियों के अनुसार जवान मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। इस घटना के संबंध में पुलिस और सेना के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं ।

जम्मू डेस्क :  दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में एक सेना के जवान राइफलमैन आबिद भट, जो एक महीने की छुट्टी पर अपने घर आया था, छुट्टी समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर लौटते समय रहस्यमयी हालत में लापता हो गए थे। उन्हें शनिवार को रंगरेथ मिलिट्री कैंप में वापस लौटना था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद सेना ने परिवार से संपर्क किया और पुलिस को लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। परिवार को जवान के मिलने की सूचना दे दी गई है, जबकि उच्च अधिकारियों ने इस मामले पर अभी मौन हैं।

ये भी पढ़ेंः  Mata Vaisho Devi के भक्तों के लिए बड़ी खबर,  Vande Bharat ट्रेन में नहीं मिलेगा ऐसा खाना...

आबिद का मोबाइल फोन बंद था और उसकी आखिरी लोकेशन की जांच के बाद पुलिस और सेना ने उसकी तलाश शुरू की। आखिरकार रविवार देर शाम को उसे कश्मीर से ढूंढ निकाला गया है। अधिकारियों के अनुसार जवान मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। इस घटना के संबंध में पुलिस और सेना के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं । 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!