Kishtwar : मरने वालों में CRPF के जवान भी शामिल,  56 लोगों की मौत, 200 से अधिक लापता

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Aug, 2025 12:32 PM

kishtwar crpf jawans also among the dead 56 people dead

गांव की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने धरती चीर दी हो। दूर-दूर तक मलबा बिखरा पड़ा है, जिसमें कारें, बाइक और घर सब तबाह हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना के बाद मौत के आंकड़ों की नई संख्या सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो सीआरपीएफ जवान भी शामिल हैं। 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और 200 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है।

चशोती गांव मचैल माता मंदिर मार्ग पर स्थित है, जिसका इस्तेमाल श्रद्धालु बेस कैंप के रूप में करते हैं। हादसे के समय यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु तंबुओं में ठहरे हुए थे। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। गांव की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने धरती चीर दी हो। दूर-दूर तक मलबा बिखरा पड़ा है, जिसमें कारें, बाइक और घर सब तबाह हो गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!