Jammu Kashmir: रिहायशी इलाके में घुसी सिवेट कैट, डरे-सहमे लोग

Edited By Kamini, Updated: 04 Apr, 2026 04:11 PM

civet cat enters residential area

राजौरी शहर के एक रिहायशी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली सिवेट कैट देखी गई।

राजौरी (अमित शर्मा) : राजौरी शहर के एक रिहायशी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जंगली सिवेट कैट देखी गई। अचानक जानवर के दिखाई देने से स्थानीय लोग डर गए और तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने काफी सावधानी और सतर्कता के साथ ऑपरेशन चलाते हुए सिवेट कैट को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।

PunjabKesari

वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिवेट कैट जंगलों से भटककर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गई थी। रेस्क्यू के बाद जानवर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और वन्यजीव विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। साथ ही अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!