रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की High Level मीटिंग, जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर दिए ये निर्देश

Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Aug, 2024 10:07 AM

defense minister rajnath singh held a high level meeting

सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें जम्मू-कश्मीर में हाल में बढ़ी आतंकवादी घटनाओं की पृष्ठभूमि में संपूर्ण सुरक्षा हालात की समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, रक्षा सचिव गिरिधर अरामने और अन्य संबंधित सुरक्षा तथा खुफिया एजैंसियों के प्रमुखों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर : घरों से बाहर न निकलें लोग, मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए जारी किया Alert

सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सुरक्षा तथा खुफिया एजैंसियों के बीच तालमेल सुधारने की जरूरत पर जोर दिया। सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!