Kathua के इन इलाकों में 2 करोड़ रुपए की लागत से होगा विकास, NHPC ने दी मंजूरी

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Aug, 2024 08:12 PM

development will take place in basohli and bani with rs 2 crore

एन.एच.पी.सी. ने बसोहली और बनी के अविकसित क्षेत्रों के लिए अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) बजट के तहत 2 करोड़ रुपए से अधिक की मंजूरी दी है

बसोहली: एन.एच.पी.सी. ने बसोहली और बनी के अविकसित क्षेत्रों के लिए अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) बजट के तहत 2 करोड़ रुपए से अधिक की मंजूरी दी है।जिला कठुआ डी.डी.सी. अध्यक्ष (सेवानिवृत्त) कर्नल महान सिंह द्वारा संचालित यह पहल डी.सी. कठुआ की सिफारिश पर आई, जो सी.एस.आर. गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करते हैं।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत परियोजनाओं में 1 करोड़ रुपए के बजट के साथ सी.एच.सी. बसोहली में एक ओ.पी.डी. कॉम्प्लैक्स का निर्माण और शीतल नगर व बसोहली ब्लॉक में महिला युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण एवं अन्य कार्य शामिल हैं।

पलासी में खेल मैदान के विकास के लिए 15 लाख रुपए आबंटित किए गए हैं। अन्य परियोजनाओं में शीतल नगर ब्लॉक के माश्का में 20 लाख रुपए के बजट से एक सड़क का निर्माण शामिल है। वहीं हट्ट में चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा और भूमि का समतलन शामिल है।

इसके अलावा जनता की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सी.एच.सी. बसोहली में शौचालय सुविधाओं के साथ एक ओ.पी.डी. वेटिंग हॉल यात्री शैड के निर्माण के लिए 55 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके साथ बसोहली, शीतल नगर और बनी क्षेत्र में अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।

सिलाई और कटाई में कौशल विकास परियोजना से 200 से अधिक महिलाओं को होगा लाभ

कर्नल महान सिंह ने एन.एच.पी.सी. के अधिकारियों, महाप्रबंधक सेवा द्वितीय मदन लाल शर्मा और डी.सी. कठुआ डॉ. राकेश मिन्हास का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सिलाई और कटाई में कौशल विकास परियोजना के महत्वपूर्ण प्रभाव पर प्रकाश डाला, जिससे 200 से अधिक महिलाओं को लाभ होने की उम्मीद है। इससे वे स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका कमाने में सक्षम होंगी।

कर्नल महान सिंह ने सी.एच.सी. बनी और बसोहली में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परियोजनाओं और खेल के मैदान के लिए आबंटित धन की भी सराहना की, जो गांव के युवाओं और निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करेगा।

कृषि और बागवानी सबसिडी का लाभ उठाने का किया आग्रह

बसोहली और महानपुर ब्लॉक में आयोजित बैठकों की एक शृंखला में कर्नल महान सिंह ने जिला कठुआ के कृषक समुदाय से उत्पादकता और आय को बढ़ावा देने के लिए एच.ए.डी.पी. योजना के तहत उपलब्ध कृषि/बागवानी सबसिडी का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने बंदरों के बढ़ते खतरे और जंगली जानवरों द्वारा फसल को नष्ट करने के लिए फसल चक्र के तरीकों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया। इसके साथ क्षेत्र में खट्टे फलों और ड्रैगन फलों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कर्नल महान सिंह ने किसानों को सामुदायिक बोरवैल योजनाओं को चुनकर एच.ए.डी.पी. के लाभों को अधिकतम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

डी.डी.सी. अध्यक्ष ने मंडला गांव का दौरा किया। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!