घरों में भर लें राशन, इतने दिनों का लगने जा रहा lockdown ! जारी हुआ Alert

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Nov, 2024 03:05 PM

stock up on rations at home lockdown is going to be imposed for this many days

कुछ जगहों पर भारी बारिश और कई जगहों पर बर्फबारी के साथ घने कोहरे और प्रदूषण ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: कोरोना महामारी के दौरान लगा लॉकडाउन तो आपको याद ही होगा। अब एक बार फिर ऐसी स्थिति पैदा हो रही है जिसके चलते देश के कई इलाकों में लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। देश के कई राज्यों को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी के मुताबिक अगले कुछ दिनों के लिए अपने घरों में राशन आदि जरूरी सामान जमा कर लें। दरअसल, मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। लेकिन कुछ राज्यों में स्थिति कठिन बनी हुई है। कुछ जगहों पर भारी बारिश और कई जगहों पर बर्फबारी के साथ घने कोहरे और प्रदूषण ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की चेतावनी

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बदल रहा है. यहां एक बार फिर भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में उत्तराखंड के कई जिले और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाके भी प्रभावित हो सकते हैं। यहां भी लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में हालिया बर्फबारी के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है.

लॉकडाउन के बने आसार

बदलते मौसम के कारण देश के कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। कुछ जगहों पर बारिश, कुछ जगहों पर बर्फबारी और कई जगहों पर जानलेवा हवाओं के कारण लोग अपने घरों में ही रह रहे हैं। इसीलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे अगले कुछ दिनों के लिए अपने घरों में जरूरी सामान जमा कर लें। जिस तरह कोरोना महामारी के दौरान लोग घर पर रहकर जरूरी सामान की आपूर्ति करते थे, उसी तरह अब मौसम भी वैसी ही स्थिति पैदा कर रहा है।

स्कूल-कॉलेज बंद, वर्क फ्रॉम होम लागू

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां हवा की गुणवत्ता लगातार जहरीली होती जा रही है। इसलिए इसका बड़ा असर राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों यानी एनसीआर पर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में ग्रुप-4 लागू कर दिया गया है। इसके तहत स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का ऐलान किया गया है, वहीं कई निजी दफ्तरों का समय बदल दिया गया है और कुछ जगहों पर घर से काम करने का भी आदेश दिया गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई इलाके ऐसे हैं जहां पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में बड़ा असर देखने को मिल सकता है। इनमें मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के तटीय इलाके, तमिलनाडु और केरल के कई जिले शामिल हैं।

इसके अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इनमें मुख्य रूप से अम्मास, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम शामिल हैं। यहां लोगों को जरूरी होने तक घर पर ही रहने की हिदायत दी गई है। समुद्री इलाकों में मछुआरों को तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!