बारिश के बाद Jammu में मौसम साफ, क्या आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान ?.... जानें हाल

Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Mar, 2026 10:36 AM

weather clears up in jammu after rain

जम्मू में सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। लोगों को जल्द सूर्य देव के दर्शन हुए और संभाग में खिली धूप निकली।

जम्मू ( रोशनी ) :  जम्मू में सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। लोगों को जल्द सूर्य देव के दर्शन हुए और संभाग में खिली धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में जम्मू में मौसम सामान्य से सुहावना बना रहेगा, जबकि कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। जम्मू का अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि 26 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में मौसम स्थिर और अनुकूल रहने की संभावना है, इसलिए वे अपनी कृषि गतिविधियां जैसे खेती-बाड़ी, फसल की देखभाल और अन्य कार्य बिना रुकावट के जारी रख सकते हैं। इस दौरान कोई बड़ा मौसमी बदलाव नहीं होने का अनुमान है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का एहसास अधिक होगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!