“खाली क्रेट है तो क्या, लाओ पैसे?” Viral Video ने किया हैरान, ड्राइवर से पैसे मांगने का मामला!

Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Sep, 2026 04:30 PM

case of a driver being asked for a bribe in lakhanpur j k

लखनपुर  से सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित Viral Video ने वाहन चालकों से पैसे मांगने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लखनपुर ( अमित शर्मा ) :  लखनपुर  से सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित Viral Video ने वाहन चालकों से पैसे मांगने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी और वाहन चालक के बीच बातचीत सुनाई दे रही है, जिसमें पैसे को लेकर चर्चा होती दिखाई देती है। वीडियो में पुलिसकर्मी कथित तौर पर ड्राइवर से कहता सुनाई दे रहा है, “खाली क्रेट है तो क्या, लाओ पैसे?” इस बातचीत के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि वाहन चालक से पैसे किस आधार पर मांगे जा रहे थे।

Viral Video को लेकर लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच की मांग की है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि बातचीत किस परिस्थिति में हुई तथा इसमें शामिल पुलिसकर्मी की पहचान क्या है।

मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस की आधिकारिक जांच और पक्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर है कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!