Jammu Kashmir के इस इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा, 1 की मौ,त, अन्य घायल

Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Dec, 2025 04:38 PM

tragic road accident in this area of  jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: किश्तवाड़ जिले के डच्छन के साउंदर इलाके में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक वाहन अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, वाहन किस वजह से फिसला यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घायलों को खाई से बाहर निकाला। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल किश्तवाड़ में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हादसे से जुड़े अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!