Jammu Kashmir में बिगड़ा मौसम, कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Edited By Kamini, Updated: 10 Mar, 2026 12:46 PM

jammu and kashmir heavy rain and snowfall alert

जम्मू कश्मीर के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है।

जम्मू डेस्क : जम्मू कश्मीर के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू-कश्मीर में मौसम के बदलाव की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा आज यानी मंगलवार को जम्मू संभाग में येलो अलर्ट और कश्मीर संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोनों संभागों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी भी संभव है। जम्मू में हल्की बारिश और कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है, वहीं श्रीनगर और कश्मीर घाटी में ऑरेंज अलर्ट के तहत हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान दोनों संभागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग ने 10 से 12 मार्च तक किसानों को खराब मौसम के कारण कृषि गतिविधियां स्थगित करने की सलाह दी है, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। विभाग के अनुसार आज जम्मू का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस, जबकि श्रीनगर में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 05 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जम्मू के अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री और श्रीनगर में 7-8 डिग्री की कमी आई है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 मार्च तक विभिन्न स्टेशनों पर तापमान में 4-5 डिग्री तक और कमी आ सकती है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम अपडेट्स पर नजर रखें, यात्रा के दौरान सावधानी बरते।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!