Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Mar, 2026 01:57 PM

शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शहर में कई युवक बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग अपने वाहनों पर गलत तरीके से नंबर प्लेट लगाकर या बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेट पर नियमों के मुताबिक नंबर लिखने के बजाय अलग-अलग तरह की टाइपिंग या डिजाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। इसके बावजूद ऐसे मामलों में अक्सर सख्त कार्रवाई नजर नहीं आती।
लोगों का यह भी कहना है कि शहर के कई चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होने के बावजूद कुछ वाहन चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई देते हैं। बिना हेलमेट वाहन चलाना और नियमों के खिलाफ नंबर प्लेट लगाना सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here