Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Jul, 2026 04:47 PM

जिले से बिजली के मीटर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राजौरी ( शिवम बक्शी ) : जिले से बिजली के मीटर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर बिजली की आपूर्ति बंद होने के बावजूद मीटर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद स्थानीय लोग बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और बिलिंग व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग व्यंग्यात्मक अंदाज में कह रहे हैं—“बत्ती बोली, मैं जा रही हूं और मीटर बोला, मैं तो चलता रहूंगा।” वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि जब घर में बिजली की आपूर्ति नहीं है, तो मीटर की रीडिंग किस कारण बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती के बावजूद भारी-भरकम बिल आने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। वायरल वीडियो ने इन शिकायतों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। लोगों ने बिजली विभाग से मामले की तकनीकी जांच कराने और मीटर में किसी प्रकार की खराबी पाए जाने पर उसे तत्काल ठीक करने की मांग की है।
हालांकि, वायरल वीडियो की वास्तविक परिस्थितियों और मीटर के चलने के तकनीकी कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित बिजली विभाग का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और जनता पूछ रही है—“बिल बिजली के इस्तेमाल का आएगा या केवल मीटर चलने का?”
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here