Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Mar, 2026 07:04 PM

अमेरिका और इज़राइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।
जम्मू डेस्क : अमेरिका और इज़राइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। युद्ध के कारण कई इलाकों में भारी तबाही और जनहानि की खबरें सामने आ रही हैं। अमेरिका और इज़राइल के साथ चल रहे टकराव के बीच ईरान में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ताजा आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस संघर्ष में अब तक कम से कम 1,230 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह जानकारी ईरान की सरकारी संस्था “ईरान्स फाउंडेशन ऑफ मार्टर्स एंड वेटरन्स अफेयर्स” ने गुरुवार को जारी की। संस्था की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा लड़ाई के दौरान 1,230 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
बताया जा रहा है कि युद्ध की वजह से कई इलाकों में भारी तबाही हुई है और मृतकों की संख्या आगे और बढ़ सकती है। वहीं राहत और बचाव टीमें लगातार काम कर रही हैं और सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। संघर्ष के चलते अभी भी कई जगहों पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here