J&K में बड़ी साजिश नाकाम, Jammu से Srinagar जा रही कार की नाके पर खुली पोल

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Jul, 2025 03:22 PM

the car going from jammu to srinagar was exposed at the check post

पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

जम्मू ( मीर आफताब )  :  सुरक्षा बलों ने जम्मू जिले के नगरोटा इलाके में नाका जांच के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस ने युवक पर नगरोटा पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ेंः  J&K के इस इलाके में High Alert ! प्रशासन ने जनता से की अपील

 एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर, नगरोटा पुलिस थाने के एक पुलिस दल ने रात लगभग 9:20 बजे टीसीपी बाईपास नगरोटा पर एक विशेष नाका लगाया। जांच के दौरान जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही एक कार को शक के आधार पर रोका गया। जब कार की तलाशी ली गई तो  पुलिस ने चालक के पास से 3 पिस्तौल, 3 खाली मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और 2 खाली कारतूस बरामद किए।" आरोपी की पहचान अजान हमीद गाजी पुत्र अब्दुल हमीद गाजी निवासी कमरवारी, श्रीनगर के रूप में की  गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!