Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 May, 2026 10:41 AM

यह क्षेत्र का एकमात्र टेलीमेडिसिन सेंटर है, जिस पर बड़ी संख्या में लोग निर्भर हैं।
राजौरी(दिनेश ठाकुर): बधाल क्षेत्र में टेलीमेडिसिन सेंटर लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहा है। यह केंद्र दूर-दराज और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जहां चिकित्सा सुविधाएं सीमित हैं।
यह क्षेत्र का एकमात्र टेलीमेडिसिन सेंटर है, जिस पर बड़ी संख्या में लोग निर्भर हैं। यहां मरीजों को डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श, स्वास्थ्य जांच और जरूरी चिकित्सा सलाह मिल रही है, जिससे उन्हें लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस केंद्र की वजह से गरीब और जरूरतमंद मरीजों का समय और पैसा दोनों बच रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस केंद्र को और मजबूत किया जाए तथा यहां बेहतर इंटरनेट सुविधा, आधुनिक उपकरण और अधिक डॉक्टर उपलब्ध कराए जाएं ताकि लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here