Srinagar Fire Incident : धू-धू कर जला डिपार्टमेंटल स्टोर, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से पाया काबू

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Aug, 2026 11:28 AM

srinagar fire incident

आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया।

श्रीनगर(मीर आफताब): शनिवार सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके बाग-ए-मेहताब में आग लगने से एक डिपार्टमेंटल स्टोर जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार सुबह के समय बाग-ए-मेहताब स्थित 'ब्लूज़ डिपार्टमेंटल स्टोर' में आग लग गई, जिससे पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखीं और तुरंत फायर एंड इमरजेंसी सर्विस को सूचना दी।

रंगरेथ और रावलपोरा से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जबकि आग लगने के कारण और नुकसान का पता लगाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!