Edited By Neetu Bala, Updated: 31 Oct, 2026 06:50 PM

आज तक वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट ने कई भालुओं को पकड़ा है, लेकिन कई भालू अभी भी कुछ इलाकों में खुलेआम घूम रहे हैं।
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : श्रीनगर के डलगेट इलाके के पास एक काला भालू घूमता हुआ देखा गया है, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। दरअसल, इन दिनों कई भालू खाने की तलाश में जंगली इलाकों को छोड़कर बस्तियों की ओर रुख कर चुके हैं।
आज तक वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट ने कई भालुओं को पकड़ा है, लेकिन कई भालू अभी भी कुछ इलाकों में खुलेआम घूम रहे हैं। जिससे लोकल लोगों में डर और दहशत है। शाम होते ही लोग घर लौट रहे हैं। क्योंकि ये भालू अब तक कई जगहों पर लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं। फिलहाल, वाइल्डलाइफ टीमों को भालुओं को पकड़ने के लिए लगाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here