Amarnath Yatra से पहले जम्मू में तैयारी शुरू, सफर बनेगा यादगार ! स्थानीय लोगों से अपील

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 May, 2026 02:22 PM

special preparations have begun in jammu city ahead of the amarnath yatra

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है और वहीं पर जम्मू नगर निगम ने कमर कस ली है,

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है और वहीं पर जम्मू नगर निगम ने कमर कस ली है, वहीं जम्मू में जम्मू नगर निगम (JMC), आयुक्त डॉ. देवांश यादव के निर्देशों के तहत, जम्मू शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए निरंतर स्वच्छता और जागरूकता अभियान चला दिया गया है। वहीं मंदिरों के शहर जैसे रघुनाथ बाजार रघुनाथ जी के मंदिर के आगे पीछे वाली जितनी भी जगह हैं, वहां पर सफाई अभियान शुरू कर दिए गए हैं कि अगर यात्री वहां आए उन्हें गंदगी का वहां पर सामना न करना पड़े और शहर को साफ-सुथरा रखा जाए।

इस अभियान के अंतर्गत, JMC ने घर-घर जाकर कचरा संग्रहण सेवा शुरू की है, जिसके तहत लाउडस्पीकर से लैस वाहन प्रतिदिन सुबह हर मोहल्ले में जाकर जागरूकता संदेश और संगीत बजाते हैं, ताकि निवासियों को घरेलू कचरा सौंपने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

JMC ने चुनिंदा क्षेत्रों में रात के समय विशेष स्वच्छता अभियान भी शुरू किया है, ताकि कम व्यस्त समय में सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई में सुधार किया जा सके। जन सहयोग से इस पहल को धीरे-धीरे पूरे शहर में विस्तारित किया जाएगा।

इस बीच, स्वास्थ्य अधिकारी (जेएमसी) डॉ. शाहिद हुसैन ने निवासियों से अपील की है कि वे घर पर सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग करें, और कहा कि उचित पृथक्करण से कचरे का वैज्ञानिक और कुशल निपटान सुनिश्चित होगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!