J&K के मौसम में बड़ा बदलाव! बर्फबारी से बंद हुई  Main Road... आगे भी Alert!

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Nov, 2026 02:29 PM

main road closed due to snowfall in kashmir

ऊंचाई वाले इलाकों में ज़्यादा बर्फबारी होने और दिन के तापमान में 8°C तक की गिरावट आने की उम्मीद है।

बांदीपुरा ( मीर आफताब ) :    जम्मू-कश्मीर में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तरी कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। बांदीपोरा के गुरेज और तुलैल घाटी में रातभर हुई बर्फबारी से पहाड़ों और आसपास के गांवों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है और आस-पास के इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।

बता दें कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा ज़िले के गुरेज में तुलैल घाटी में रात भर हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई है, जिससे ऊंचाई वाले इलाके और आस-पास के गांव बर्फ से ढंक गए हैं। गुरेज़ और तुलैल घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ-साथ ज़ोजिला जैसे इलाकों में फिसलन और बर्फ़बारी की वजह से बांदीपुरा-गुरेज़ रोड बंद कर दिया गया है। 

स्थानीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 12 से 14 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है, ऊंचाई वाले इलाकों में ज़्यादा बर्फबारी होने और दिन के तापमान में 8°C तक की गिरावट आने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!