Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Nov, 2026 01:41 PM

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम पानीवाह में नाका चेकिंग कर रही थी,
कुलगाम ( मीर आफताब ) : रविवार को कुलगाम जिले के पानीवाह इलाके में नाका चेकिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने 2 लोगों को पकड़ा है। उनके पास से एक चीनी पिस्तौल, 2 ग्रेनेड और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम पानीवाह में नाका चेकिंग कर रही थी, तभी बाग वाले इलाके से कुलगाम की ओर आ रहे दो लोगों को रोका गया। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर उनके पास से एक चीनी पिस्तौल, एक मैगजीन, 9 mm के दो राउंड और दो चीनी ग्रेनेड बरामद हुए। इस बीच, मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here