Edited By Sunita sarangal, Updated: 07 May, 2026 12:04 PM

कार्रवाई के बारे में जानकारी देते डी.एस.पी. ट्रैफिक अश्वनी शर्मा ने कहा कि आरोपी चालक पढ़ा-लिखा है।
जम्मू(निश्चय): कार पर स्टंटबाजी के संदर्भ में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले पर जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए उक्त कार को जब्त कर लिया है।
कार्रवाई के बारे में जानकारी देते डी.एस.पी. ट्रैफिक अश्वनी शर्मा ने कहा कि आरोपी चालक पढ़ा-लिखा है। आजकल युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह की घातक वीडियो बनाते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वह अपने बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करें।
गौरतलब है कि मुट्ठी रोड पर एक कार के साथ स्टंट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। पुलिस ने कार को नंबर ट्रेज कर कार को जब्त कर कार्रवाई की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here