Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Jun, 2026 02:56 PM

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू के बक्शी नगर क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमन भल्ला ने किया।
जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। नेताओं ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग पर भारी बोझ पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने, ईंधन और घरेलू गैस के दाम कम करने तथा जनता को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here