J&K: इस इलाके में शुरू हुई Snowfall, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Edited By VANSH Sharma, Updated: 01 Jan, 2026 05:02 PM

snowfall has begun in this area

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक फिलहाल जम्मू-कश्मीर में किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है।

श्रीनगर (मीर आफताब): मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक फिलहाल जम्मू-कश्मीर में किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों—जैसे तलिल घाटी, राजदान टॉप, मुज़हल, साधना टॉप और सोनमर्ग–द्रास क्षेत्रों—को छोड़कर, रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

PunjabKesari

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 12 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। हालांकि, अगले 10 से 15 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर में किसी मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने के कोई ठोस संकेत नहीं हैं।

इस बीच सोनमर्ग और शोपियां में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिससे इन इलाकों में ठंड बढ़ गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो। गौरतलब है कि इन क्षेत्रों में पहले से ही एवलांच (हिमस्खलन) की आशंका जताई जा चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!