Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Mar, 2026 05:30 PM

जम्मू के बक्शी नगर इलाके में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू के बक्शी नगर इलाके में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देर रात कुछ लोगों द्वारा आवारा पशुओं की तस्करी का प्रयास किया गया। यह पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है। जिसमें कुछ संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर पशुओं को पकड़ते हुए दिख रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह घटना रात के समय हुई, जब इलाके में सन्नाटा था और तस्कर बेखौफ होकर काम कर रहे थे।
इस तरह की घटनाएं जम्मू क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हैं, जहां गौ-तस्करी और आवारा पशुओं की अवैध ढुलाई आम समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोग इस पर गहरी नाराजगी जता रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त रोक लगाई जाए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपियों की पहचान कर सभी दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि पशु क्रूरता और तस्करी जैसी घटनाएं न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि समाज में असुरक्षा भी पैदा करती हैं। प्रशासन से अपील है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच तेज की जाए, आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और भविष्य में ऐसी वारदातों को रोकने के लिए सघन नाकेबंदी और निगरानी बढ़ाई जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here