Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Aug, 2026 01:13 PM

मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है।
बारामूला(रिजवान मीर): 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोहों के मद्देनजर बारामूला जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने जिले के विभिन्न इलाकों में निगरानी बढ़ाते हुए सुरक्षा जांच और तलाशी अभियान तेज कर दिए हैं।
मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के चलते जिले में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here