Pulwama के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, दोनों तरफ से चल रही फायरिंग

Edited By Vatika, Updated: 15 May, 2025 08:41 AM

security forces surrounded the terrorists in tral area of pulwama

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच

जम्मू डेस्कः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के त्राल क्षेत्र के नादेर गांव में चल रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने त्राल के नादेर इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पुष्टि करते हुए लिखा,"अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन में जुटे हैं। आगे की जानकारी जल्द सांझा की जाएगी।"
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!