Edited By VANSH Sharma, Updated: 05 Mar, 2026 04:23 PM

इसके बाद अदालत ने दोनों को घोषित अपराधी करार दे दिया।
सांबा (अजय): सांबा पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो घोषित अपराधियों की अचल संपत्तियां कुर्क कर लीं। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय सांबा के आदेश पर धारा 85 बीएनएसएस के तहत की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नजीर हुसैन पुत्र लाल हुसैन और बाग हुसैन पुत्र मोहम्मद राशिद, निवासी रख बारोटियां तहसील विजयपुर, लंबे समय से कोर्ट के समन के बावजूद पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद अदालत ने दोनों को घोषित अपराधी करार दे दिया।
कोर्ट के निर्देशों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नजीर हुसैन का रख बारोटियां स्थित दो मंजिला पक्का मकान कुर्क कर लिया। वहीं बाग हुसैन का चक दीवान भीमसेन में स्थित आवासीय ‘कुल्ला’ भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से अदालत के आदेश के अनुसार की गई है। साथ ही पुलिस ने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here