Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 Jul, 2026 10:53 AM

गौरतलब है कि इन रेहड़ियों के कारण क्षेत्र में अकसर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती थी
पुंछ: शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए पुंछ नगरपालिका ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके चलते नगर स्थित डिग्री कॉलेज के मुख्य प्रवेशद्वार तथा एस.बी.आई. शाखा के समीप सड़क किनारे लगी रेहड़ियों (फेरी वालों) को हटाया गया।
गौरतलब है कि इन रेहड़ियों के कारण क्षेत्र में अकसर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगरपालिका ने यह कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिली। नगरपालिका की इस कार्रवाई का स्थानीय दुकानदारों ने स्वागत किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here