Samba: सरहद पार से फिर आई 'रहस्यमयी' चीज! इलाके में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Apr, 2026 08:49 PM

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
सांबा (अजय) : सांबा जिले के गांव गोरन में एक हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा बरामद हुआ है। इस गुब्बारे पर “PIA” लिखा हुआ था, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में पिछले कुछ समय से इस तरह के संदिग्ध गुब्बारे मिलने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here